News Addaa WhatsApp Group Join करें

राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 17, 2026  |  8:28 PM

230 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में देशभर के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री, भारत सरकार, रहे। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए युवा प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

कार्यक्रम के दौरान माय भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “नेशन फर्स्ट चैलेंज” के शीर्ष पांच विजेताओं को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उन युवाओं को दिया गया जिन्होंने राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से कुशीनगर जनपद के हाटा नगर निवासी शिवानन्द जायसवाल के सुपुत्र कृष्णानन्द जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। वो शीर्ष 5 में स्थान बनाने वाले उत्तर भारत के इकलौते प्रतिभागी हैं । केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त करना न केवल कृष्णानन्द जायसवाल के लिए, बल्कि पूरे जनपद कुशीनगर एवं हाटा नगर के लिए गर्व का विषय बना। सम्मान ग्रहण करने के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी उपलब्धि का स्वागत किया।

कृष्णानन्द जायसवाल की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही हाटा नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर के शिक्षाविदों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान युवाओं के लिए प्रेरणादायक है तथा यह सिद्ध करता है कि छोटे शहरों और कस्बों के युवा भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

गौरतलब है कि माय भारत द्वारा आयोजित “नेशन फर्स्ट चैलेंज” का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना विकसित करना, नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करना है। इस चुनौती में देशभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच प्रतिभागियों को राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन के मंच से सम्मानित किया गया।

कृष्णानन्द जायसवाल को प्राप्त यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह हाटा नगर, कुशीनगर जनपद और उत्तर प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी इस सफलता पर नगर के संभ्रांत नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी अपने कार्यों से क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking