खड्डा, कुशीनगर – मेडि सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से खड्डा विकास खण्ड के करदह गांव के प्राथमिक विद्यालय पर नि:शुल्क हेल्थ शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम ने लगभग 200 मरीजों का जांच, स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई।
हास्पिटल के संचालक जनरल सर्जन डा.जितेन्द्र कुमार यादव की देखरेख में आयोजित इस शिविर में प्रसिद्ध एमएस आर्थोपेडिक डा.अभिनव वात्स ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें नि:शुल्क दवा इलाज किया। इस दौरान हास्पिटल के समस्त स्टाफ चिकित्सक गण सहित तमाम मरीज मौजूद रहे।
इस शिविर में आए मरीजों और ग्रामीणों ने मेडि सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के शिविर से उन्हें अपने गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
मेडि सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डा. जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि हास्पिटल की यह कोशिश है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…