News Addaa WhatsApp Group Join करें

“त्योहारों से पहले कच्ची शराब शराब के ठिकाने पर कड़ा प्रहार आबकारी विभाग और विशुनपुरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 27, 2026  |  1:25 PM

513 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“त्योहारों से पहले कच्ची शराब शराब के ठिकाने पर कड़ा प्रहार आबकारी विभाग और विशुनपुरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

कुशीनगर। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए निर्णायक अभियान छेड़ दिया है। कच्ची शराब के अड्डों की कमर तोड़ने का संकल्प लेकर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आबकारी विभाग एवं विशुनपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

मंगलवार को थाना विशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम सोहराव एवं शाहपुर उचकी पट्टी में एक साथ की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया, जिससे शराब माफियाओं को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वहीं करीब 50 लीटर के आसपास कच्ची शराब बरामद की गई है।यह पूरी कार्रवाई आबकारी निरीक्षक अभिषेक चौहान, क्षेत्र संख्या-4 (तमकुहीराज) के नेतृत्व में विशुनपुरा पुलिस टीम के सहयोग से संपन्न हुई। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल कृपाशंकर दुबे मय टीम तथा विशुनपुरा पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा। आबकारी निरीक्षक अभिषेक चौहान ने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब का निर्माण और बिक्री जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी निरीक्षक अभिषेक चौहान की आमजन से अपील :

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र संख्या चार,तमकुहीराज अभिषेक चौहान ने आम लोगों से अपील की कि कच्ची व अवैध शराब से स्वयं भी दूर रहें और अपने आसपास यदि कहीं इसके निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी हो तो तुरंत आबकारी विभाग या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के सहयोग से ही अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सकता है और एक सुरक्षित, स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और साफ संदेश गया है कि त्योहारों की आड़ में कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking