News Addaa WhatsApp Group Join करें

भारतीय किसान संघ की जिलास्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान बनी रणनीति

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 10, 2024  |  7:15 PM

117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारतीय किसान संघ की जिलास्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान बनी रणनीति WhatsApp
Responsive image
  • उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रदेश संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित ने पदाधिकारियों को दी ऊर्जा

कुशीनगर। भारतीय किसान संघ के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रदेश संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित की उपस्थिति में दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत धर्मपुर पर्वत गांव के ग्राम सचिवालय परिसर में संघ की जिलास्तरीय बैठक में सदस्यता अभियान व संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा कर जिम्मेदारी बांटी गई।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बुधवार को आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री शिवाकांत दीक्षित ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। जिस संगठन में मजबूत व अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल होते वह अपनी ताकत के बूते हर समस्या का समाधान करा लेते हैं। संगठन के विस्तार व सदस्यता अभियान पर विस्तार में प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 लाख किसानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए कुशीनगर जनपद में कम से कम तीस हजार सदस्य बनाए जाएंगे। प्रत्येक राजस्व गांव में ग्राम समिति के गठन के लिए कम से कम 100 सदस्य संख्या अनिवार्य है। कम से कम दस गांवों में सदस्यता का लक्ष्य पूरा कर ग्राम समिति का गठन करने वाले विकास खंड की कार्यकारिणी गठित होगी। अध्यक्षता कर रहे जनपद इकाई के अध्यक्ष आनंद तिवारी ने बताया कि सदस्यता शुल्क दस रुपये है। एक परिवार में खेतीबारी करने वाले सभी सदस्य संघ के सदस्य बन सकते हैं। संचालन उपाध्यक्ष महेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया।

इस दौरान गोरक्ष प्रांत कार्यालय मंत्री हरिगोविंद मिश्र, उपाध्यक्ष मार्कंडेय राय, ब्लाक अध्यक्ष भगवती दत्त मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष पारसनाथ सिंह, रमाकांत पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, लालजी कुशवाहा, अनवर अंसारी, हरेंद्र कुशवाहा, हरिवंश मिश्र, महिला मोर्चा की प्रमुख सीमा कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, नंदलाल तिवारी, भुआल तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking