News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छात्राओं को आत्मरक्षा के सिखाए गुर, दिए हेल्पलाइन नंबर

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 19, 2024  |  5:07 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छात्राओं को आत्मरक्षा के सिखाए गुर, दिए हेल्पलाइन नंबर

कुशीनगर । बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। हर मुश्किलों से लड़ना हो तो सशक्त बनें। यह तभी होगा जब खुद में परिवर्तन और आत्मविश्वास पैदा करेंगी। ये बातें सेवरही थाने पर गठित मिशन शक्ति दल की सदस्य प्रीति यादव ने कही।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

वह सोमवार को थानाक्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कहा कि समय बदल गया है। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नाम रोशन कर रही हैं। डरने के बजाए हर मुश्किलों से लड़ना सीखे। निर्भीक हों। पुलिस बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने, लड़कियों का पीछा करने, बाइक पर स्टंट करने वाले अराजक तत्वों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए हैं। एंटी रोमियो स्क्वायड का भी गठन किया गया है, जिसके जरिए शोहदों पर लगाम कसी जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिशन के प्रभारी उपनिरीक्षक विद्या भास्कर शुक्ल ने हेल्प लाइन-1090, 112 व 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कि यहां फोन करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाती है। अत: समस्या होने पर निसंकोच प्रयोग करें।

इस दौरान शिक्षक धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनिता कुशवाहा, तराना, ज्योति, मनीषा, कविता, जोहरा, खुशी, नसीमा, सव्या, श्वेता, सोनम, शबनम, रोमा, महिमा, अमृता, शरियम, संजू, रेनू, जानकी, सिब्बी आदि छात्राएं मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking