News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक: ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा भवन से राशन चुराते कोटेदार को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 28, 2024  |  7:31 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा भवन से राशन चुराते कोटेदार को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा नारायनपुर के कोटेदार को बीती रात अन्नपूर्णा भवन से एक पिक अप राशन चोरी करते समय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिक अप सहित राशन व कोटेदार को मुकामी पुलिस को सौंप दिया।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

कोटे के राशन रखने के लिए नारायनपुर गांव के बाहर हाटा कप्तानगंज मार्ग पर अन्नपूर्णा भवन बनाया गया है। बीती रात पिक अप पर गरीबों का राशन कालाबाजारी हेतु लोड़ कराकर बेचने के फिराक में था। कि किसी ने विडियो व फोटो बना लिया।और सूचना पुलिस को दे दिया। सुचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने पिक अप के चालक के बयान पर सम्बंधित गांव के कोटेदार और पिक अप को हिरासत में ले कर थाने ले गई। लेकिन राशन चोरी की पुष्टि नहीं हो पाई है। पूर्ति निरीक्षक मोतीचक विजय कुमार पाल मौके से अन्नपूर्णा भवन पहुंच कर पुलिस के मौजूदगी में स्टाक का जांच किया। जांच में अगस्त व सितंबर का राशन कोटेदार द्वारा 183 कुन्टल राशन अन्नपूर्णा भवन से गायब मिला। जांच के दौरान वितरण व्यवस्था में भी गड़बड़ी पाया गया।

जांच के दौरान कम्पोजित विद्यालय नारायनपुर के प्रधानाध्यापक नाजरीन तारा ने पत्रक देकर अपने विद्यालय के 21 कुन्तल 52 किलो चावल,11 कुन्तल 81 किलो गेहूं अभी तक न मिलने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में पूर्ति अधिकारी का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking