News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपेंगे शिक्षक

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 25, 2025  |  7:40 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ को सौंपेंगे शिक्षक WhatsApp
Responsive image
  •  विद्यालय मर्जर नीति का विरोध, 27 जून को 
  • ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर होगा आयोजन

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 27 जून को जनपद के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विद्यालय मर्जर (विलय) नीति के विरोध में सौंपा जाएगा।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस संबंध में जानकारी देते हुए जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि एकपक्षीय रूप से विद्यालयों के मर्जर का निर्णय शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के हित में नहीं है। इससे न केवल शिक्षकों की भूमिका प्रभावित होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की शिक्षा भी बाधित हो सकती है। उन्होंने कहा कि 27 जून को सभी ब्लॉक इकाइयां अपने-अपने इकाई के पैड पर ज्ञापन तैयार कर बीईओ को सौंपेंगी। उन्होंने ब्लॉक इकाई के अध्यक्षों व मंत्रियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बीईओ से पूर्व में संपर्क कर ज्ञापन कार्यक्रम की जानकारी साझा करें और उस दिन अधिकाधिक संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। जिला मंत्री छेदी प्रसाद ने कहा कि ज्ञापन सौंपने के दौरान की फोटो व अन्य दस्तावेज ब्लॉक इकाइयां जिला इकाई को समय से उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें संकलित कर प्रदेश संगठन को भेजा जा सके।

संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मर्जर की प्रक्रिया पर सरकार ने पुनर्विचार नहीं किया तो आगे की रणनीति तय कर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। ज्ञात हो कि विद्यालय मर्जर की इस नीति के अंतर्गत छात्र संख्या के आधार पर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को एकीकृत किया जा रहा है, जिसका विरोध शिक्षकों द्वारा लगातार किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking