News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर पशु तस्करों और पुलिस में चली गोली,एक पशु तस्कर जख्मी,साथी के साथ गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 25, 2025  |  11:36 AM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर पशु तस्करों और पुलिस में चली गोली,एक पशु तस्कर जख्मी,साथी के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर । बुधवार को सुबह ही सुबह बहादुरपुर पुलिस चौकी के बगल में
नेशनल हाईवे के किनारे पशु तस्करों और पुलिस टीम के बीच गोलीबारी शुरू हो गई जिसमें एक पशु तस्कर की पैर में गोली लगी जिसे जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया गया वही उसका एक अन्य साथी को पुलिस कांबिंग कर के दबोचने में सफल रही।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

बता दे, थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत कुछ पशु तस्करों के होने की सूचना मुखबिर खास द्वारा प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना तरयासुजान प्रभारी निरीक्षक धनबीर सिंह, थाना तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल व थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत बहादुरपुर चौकी के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन तथा एक मैजिक वाहन आते दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्ति द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी पहचान संजय यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी करम्बर मठिया थाना खेजुरी जनपद बलिया के रुप में हुई जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। उसके एक अन्य साथी रोशन सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी धनी छपरा थाना माझी जनपद छपरा राज्य बिहार को मौके से गिरफ्तार किया गया। मौके पर कब्जे से 11 राशि गौवंश, दो चार पहिया वाहन(पिकप व मैजिक),01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो लकडी का ठीहा, दो बांका,दो मजबूत रस्सी, 600/- रुपया नगद आदि बरामद किया गया । वही घायल,गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल पडरौना भेजा गया है।

स्थानीय पुलिस बरामदगी गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।जानकारी रहे कि अभियुक्तों ने पूछ ताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। जो विभिन्न जनपदों से गोवंशींय पशुओं को वाहनों पर क्रुरतापूर्वक लाद कर वध हेतु बिहार ले जाते है। गौकशी कर अवैध धन अर्जित करते है। जिसे आपस में बाट लेते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking