News Addaa WhatsApp Group

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 132 जोड़ी विवाह बंधन में एक दूजे के हुए

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 28, 2025  |  7:40 PM

108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 132 जोड़ी विवाह बंधन में एक दूजे के हुए

खड्डा/कुशीनगर। रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत खड्डा और नौरंगिया विकास खंडों से जुड़े 132 जोड़ों ने पवित्र विवाह बंधन में बंधकर नया जीवन शुरू किया। यह भव्य समारोह खड्डा के ब्लाक परिसर में आयोजित किया गया, जहां मंगल गीतों, वेद मंत्रों और शहनाई की धुनों के बीच पूरा माहौल आनंदमय रहा।

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...

इस अवसर पर कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे और खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय व ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे, छितौनी चेयरमैन अशोक निषाद एवं खड्डा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा सहित भाजपा नेताओं ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा यह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह को सरल और सम्मानजनक बनाने का एक सराहनीय प्रयास है। वहीं, विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने उपस्थित लोगों व नव दंपती को संबोधित करते हुए कहा विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों का संघ है। सभी का जीवन सुखी व समृद्ध रहे। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसमें 35,000 रुपये का चेक और गृहस्थी का सामान व विवाह प्रमाण पत्र शामिल था। समारोह में खड्डा और नौरंगिया ब्लाक के विभिन्न गांवों से आए जोड़े शामिल हुए, जिनमें हिंदू और मुस्लिम समुदाय के युवा दंपति दोनों थे। स्थानीय प्रशासन, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और सामाजिक संगठनों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट देकर विदा किया गया, और सभी ने सरकार की इस योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, समाज कल्याण विभाग से अरुणेश कुमार, संतोष तिवारी, संग्राम सिंह यादव, सुनील प्रजापति, रामानुज मिश्रा, बीडीओ प्रहलाद सिंह सहित ब्लाक के समस्त कर्मी शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनन्जय तिवारी ने किया।

संबंधित खबरें
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 
बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 

हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking