खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कोप जंगल गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले में छानबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के कोप जंगल गांव निवासी रमाकांत मुसहर ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है की मंगलवार की देर रात घर के लोग खाना खाकर सो रहे थे, उसी दरम्यान गांव के कुछ लोग दरवाजे पर चढ़कर गाली गुप्ता देने लगे, विरोध करने पर मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी। छुड़ाने आए एक व्यक्ति को भी मारा- पीटा जिससे सभी को चोटें आई हैं।
बुधवार को रमाकांत ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में छानबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।a
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…
कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…