News Addaa WhatsApp Group Join करें

नाली ऊंची होने से नहीं निकल रहा पानी, मिट्टी भरवाकर परिसर के उच्चीकरण की मांग

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 3, 2025  |  7:35 PM

269 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नाली ऊंची होने से नहीं निकल रहा पानी, मिट्टी भरवाकर परिसर के उच्चीकरण की मांग WhatsApp
Responsive image
  • ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी का मामला
  • हल्की बरसात में ही डूब जाता है सामुदायिक शौचालय और विवाह भवन परिसर
  • कीचड़ व बदबू से संक्रामक बीमारियां फैलने का भय, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी स्थित सामुदायिक शौचालय एवं सांसद निधि से निर्मित विवाह भवन का संयुक्त परिसर जलनिकासी के अभाव में बदहाल हो गया है। हल्की बरसात के बाद ही परिसर में पानी भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ग्रामीणों का कहना है कि परिसर की नवनिर्मित नाली परिसर से ऊंची है, जिससे बरसाती पानी बाहर नहीं निकल पाता। परिणामस्वरूप परिसर में कीचड़ व दुर्गंध फैल जाती है। विवाह भवन का उपयोग सार्वजनिक कार्यक्रमों व शादी-विवाह जैसे आयोजनों में किया जाता है, पर जलभराव के कारण लोग उसका उपयोग नहीं कर पा रहे। साथ ही सामुदायिक शौचालय के उपयोग में कठिनाई होती है तो लोगों को खुले मे शौच जाना मजबूरी बन जाती है। इससे संक्रामक बीमारियों के भी फैलने का भय है।

केन यूनियन संचालक प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव, राजू यादव, राज नारायण उर्फ चुन्नू मिश्र, ईश्वरचंद गुप्त, मुकेश यादव, पप्पू यादव, डॉ. विजय श्रीवास्तव, सतीश मद्देशिया, हरिदास महराज, भोलू यादव, उमेश पांडेय, छोटे ठाकुर, रामपति कुशवाहा, धर्मराज यादव, सूर्यनाथ यादव, जोखू यादव, विश्वनाथ यादव, अमावस यादव, राजकुमार, सुनील पटेल, रोहित ठाकुर आदि उपस्थित रहे। इन सभी ने परिसर में मिट्टी भरवाकर उसका उच्चीकरण कराने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव ने कहा कि गोपलापट्टी में जलभराव की जानकारी मिली है।

जल्द ही स्थल का निरीक्षण कर उचित निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो मिट्टी भरवाकर परिसर का उच्चीकरण कराया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking