Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

नौरंगिया: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Feb 4, 2025, 8:30 PM IST • अब तक 905 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया गांव के खास टोला निवासी जितेन्द्र शर्मा (35 वर्ष) का देवरिया जाते समय मार्ग दुर्घटना में असमय मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में चीख- पुकार मची हुई है।

नौरंगिया निवासी जितेन्द्र शर्मा पुत्र लक्ष्मी 32 वर्ष मंगलवार की सुबह 9 बजे के लगभग घर से देवरिया जिले में बाइक से किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे, अभी वो रामपुर कारखाना के पाण्डेय छपरा चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से तीव्र गति से आये एक अनियंत्रित मालवाहक उन्हें ठोकर मारकर फरार हो गया। इस घटना में उनके सर में गम्भीर चोट आने और अधिक रक्तश्राव होने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी।

Advertisement

इस घटना की सूचना देवरिया पुलिस के माध्यम से परिजनों को होते ही घर पर कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे सुनीता (30 वर्ष) पुत्र कृष्णा (11 वर्ष), कोमल (7 वर्ष) और गौरी (4 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi