News Addaa WhatsApp Group Join करें

एन ई रेलवे गोरखपुर ने जीता फाइनल मुकाबला,छपरा टीम बनी उपविजेता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 12, 2023  |  6:42 PM

826 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एन ई रेलवे गोरखपुर ने जीता फाइनल मुकाबला,छपरा टीम बनी उपविजेता WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बसडीला पांडेय में चल रहे राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल तमकुही विकासखण्ड के बसडीला पांडेय में राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल एन ई रेलवे गोरखपुर तथा छपरा के बीच खेला गया ।जिसमें एन ई रेलवे गोरखपुर ने छपरा को हरा कर कप पर कब्जा कर लिया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

तीन सेट के फाइनल मुकाबले में एन ई रेलवे ने पहला सेट 15-9 से जीत लिया।दूसरे सेट में एन ई रेलवे ने काफी संघर्ष के बाद 17-15 से जीत कर कप अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को ट्राफी तथा इक्कीस हजार रुपये नगद तथा उपविजेता टीम को ट्राफी तथा पन्द्रह हजार रुपये नगद का पुरस्कार दिया गया। एन ई रेलवे के खिलाड़ी सौरभ को मैन आफ द सीरीज तथा छपरा के कल्लू को मैन आफ द सीरीजी का पुरस्कार दिया गया।

इसके पूर्व रविवार की दोपहर को पहले सेमीफाइनल मैच में छपरा ने कुरुक्षेत्र हरियाणा को पांच सेटों के मुकाबले में तीन-एक से हराकर फाइनल में जगह बनाया।दूसरे सेमीफाइनल मैच में एन ई रेलवे गोरखपुर की टीम ने पांच सेट के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगरा को तीन-शून्य से हराकर फाइनल में पहुंच गया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा तथा बसपा नेता इलियास अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने ने कहा कि जनपद के विभिन्न इलाकों में वालीबाल की प्रतियोगिता का आयोजन होना भविष्य के लिए अत्यंत सुखद है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवकों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।फाइनल मैंच में मन्टोश तथा नर्वदा राय ने निर्णायक तथा विनय यादव तथा महेंद्र शर्मा ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के आयोजक डॉ सत्येन्द्र पाण्डेय ,ओमप्रकाश पाण्डेय,पवन सिंह ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान अजय नाथ त्रिपाठी, सन्तोष तिवारी,भाजपा नेता राकेश जायसवाल,कस्तूर चन्द्र जायसवाल,डॉ राणा प्रताप यादव,डॉ प्रदीप प्रजापति,चन्द्रजीत यादव,मधुसूदन मिश्र आफताब आलम दयाशंकर पांडेय,फिरोज अंसारी,आबिद अली आदि सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking