कुशीनगर। आयुष्मान भारत की आईडी हैंग कर अश्लील फोटो प्रसारित करने का मामला, संचालक ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया था।
पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया में आयुष्मान भारत की आईडी को शरारती तत्वों के तरफ से हैंग कर आपत्तिजनक महिला मरीज की फोटो अपलोड किया गया गया है। संचालक ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया था, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
खिरकिया बाजार में बीएन हॉस्पिटल की आयुष्मान भारत की आईडी को हैंग कर महिला मरीज की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दी गई है। महिला को अस्पताल से छुट्टी भी दिखाई गई है, जबकि बिहार निवासी महिला का इलाज अभी हो रहा है। हॉस्पिटल के संचालक आकाश पांडेय ने सोमवार को एसपी धवल जायसवाल से मिलकर इस मामले की जांच साइवर क्राइम से जांच करवाकर कार्रवाई की मांग किया है, लेकिन आरोप है की तीन दिन बीतने के बाद मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
प्रकरण में जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) February 26, 2024

हाटा/कुशीनगर ।कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी…
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…