खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम ने शुक्रवार को अलग- अलग मुकदमो के तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया रामसहाय चौहान ने बताया कि उनके नेतृत्व में तीन अलग-अलग मुकदमे में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रेत्तर कार्रवाई की गई है। बताया कि आबकारी एक्ट में वांछित सुनील निवासी बेलवा घाट, मारपीट आदि मुकदमे में वांछित गिरधारी शर्मा एवं पाक्सो एवं दुष्कर्म आदि मामलों के आरोपी बहारन पुत्र टेंगरी निवासी दुबौली को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक रामेश्वर यादव, उप निरीक्षक सौदागर राम, एसआई विश्वजीत कुमार, धनन्जय प्रजापति शामिल रहे।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…