News Addaa WhatsApp Group Join करें

तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में नेहरू इंटर कालेज का रहा दबदबा

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 28, 2024  |  6:02 PM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में नेहरू इंटर कालेज का रहा दबदबा

सुकरौली। उपनगर के नेहरू इंटर कालेज परिसर में बुधवार को विभागीय निर्देशानुसार तहसील स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तहसील प्रभारी श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी व आयोजक नेहरू इंटर कालेज सुकरौली के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुई।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने...

उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान रहीं जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद हाटा के चेयरमैन रामानन्द सिंह रहे। विद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह बंटी व क्रीड़ा प्रभारी सन्तोष कुमार दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया। जबकि संचालन प्रह्लाद कुमार गुप्ता ने किया। पहले मैच में अंडर 17 बालक वर्ग में जनता इंटर कालेज सिरसिया नम्बर 2 की टीम को संत पुष्पा इंटर कालेज ढाढ़ा की टीम ने 37-6 से हराया। जबकि नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली की टीम ने रंगनाथ उमावि रामपुर बुजुर्ग की टीम को 29-20 से हराया। अंडर 17 बालिका वर्ग में रंगनाथ उमावि रामपुर बुजुर्ग की टीम ने नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली की टीम को 27-25 से हराया। अंडर 19 बालक वर्ग में नेहरू इंटर कालेज की टीम ने संत पुष्पा की टीम को 36- 17 से हराया। इस प्रकार प्रतियोगिता के दौरान नेहरू इंटर कालेज के खिलाड़ियों का दबदबा दिखा। निर्णायक मंडल में सुनील कुमार मिश्र, नरसिंह शर्मा, राजकुमार वर्मा, मन्नू सिंह व राजदेव सिंह रहे।

साथ ही माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत भारतीय, महेंद्र पासवान, जनता इंटर कालेज सिरसिया के प्रधानाचार्य उमाशंकर प्रसाद, केदारनाथ ओझा इंटर कालेज झांगा के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ओझा, संत पुष्पा इंटर कालेज ढाढ़ा के शिक्षक चन्द्रभूषण ओझा, विनोद राम, राजमंगल भारती, हरेंद्र त्रिपाठी, इंद्रेश कुमार, लक्ष्मी मिश्र, विनय सिंह, दिलीप सिंह, पवन गुप्ता, पवन प्रजापति, मनोज शाही, प्रमोद रजक, आमोद चतुर्वेदी, लक्ष्मी भारती, गजेंद्र सिंह, गिरिजेश पांडेय, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, विश्वदीपक मिश्र, करूणेश श्रीवास्तव, संजय उपाध्याय सहित भारी संख्या में शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का ‘सीक्रेट चैंबर’, पटहेरवा पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताकर ई-रिक्शा में गुप्त तरीके से अवैध…

पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पांच कुंतल लहन नष्ट कर 65लीटर कच्ची शराब के साथ तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा…

कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक
कुशीनगर: यज्ञ पोस्टर नहीं, होंडा के प्रचार पोस्टर को लेकर हुआ था विवाद; वायरल दावे को पुलिस ने बताया भ्रामक

कुशीनगर। थाना चौरा खास क्षेत्र के ग्राम मांगुरी पट्टी में हुई घटना को लेकर…

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 
दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल 

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking