News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2024  |  3:31 PM

108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
  • डीडीयू – एमएमएमयूटी के दीक्षांत में पौधारोपण कर होगी कार्यक्रम की शुरुआत

गोरखपुर (शाश्वत राम तिवारी) । दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुरुवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। इन दोनों समारोहों में शामिल होने के बाद,राज्यपाल 30 अगस्त को लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सुबह 10:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी, जहां से वे सीधे मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगी। समारोह का मुख्य आकर्षण इसरो के पूर्व वैज्ञानिक एस नंबी नारायणन और टेक्निकल एजुकेशन के मंत्री आशीष पटेल उपस्थित रहेंगे। 11:04 बजे शैक्षणिक शोभायात्रा की शुरुआत होगी, और 11:06 बजे समारोह स्थल, बहु-उद्देश्यीय भवन में आगमन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम, पर्यावरण संरक्षण पर गीत और विश्वविद्यालय के कुलगीत से होगी। कुलाधिपति 11:15 बजे दीक्षांत समारोह के आरंभ की घोषणा करेंगी और मंच से ही 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट देंगी। इसके साथ ही, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गोद लिए हुए गांवों के प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के बच्चों के बीच हुई एक्टिविटी के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सीता अशोक वृक्ष का पौधरोपण

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह की शुरुआत कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के पौधा रोपड़ कार्यक्रम से किया जाएगा। इस अवसर पर वे कुलाधिपति वाटिका में सीता अशोक वृक्ष का पौधरोपण करेंगी, जो भारतीय पौराणिक कथाओं और पारंपरिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना जाता है। कुलपति प्रो० पूनम टंडन ने बताया कि इस पौधरोपण कार्यक्रम से विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिखाने के साथ-साथ सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों को भी बढ़ावा दे रहा है। सीता अशोक वृक्ष का चुना जाना लुप्त प्राय प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
ट्रेनों का शातिर चोर जीआरपी के शिकंजे में, सात मुकदमों वाला बदमाश फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नींद उड़ाने वाला एक शातिर चोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking