News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेपालियों को नौकरी-शिक्षा का झांसा देकर बड़ी ठगी! कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, 453 पीड़ितों को भेजा गया नेपाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 31, 2026  |  3:55 PM

868 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेपालियों को नौकरी-शिक्षा का झांसा देकर बड़ी ठगी! कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, 453 पीड़ितों को भेजा गया नेपाल

कुशीनगर । नेपाल के नागरिकों को नौकरी, उच्च शिक्षा और नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम से मोटी कमाई का सपना दिखाकर ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का कुशीनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस, एस टी एफ ,स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, बॉन्ड पेपर, आभूषण, लैपटॉप तथा भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद की गई है। वहीं गिरोह के चंगुल में फंसे 453 नेपाली नागरिकों को सकुशल उनके देश नेपाल भेजवाया गया।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

पुलिस के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ नेपाली नागरिक कुशीनगर के विभिन्न इलाकों में किराए के मकान लेकर रह रहे हैं और नेपाल के युवाओं को नौकरी, पढ़ाई तथा नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए बेहतर आय का लालच देकर यहां बुला रहे हैं। यहां आने के बाद उनसे रजिस्ट्रेशन, प्रशिक्षण, दस्तावेजी प्रक्रिया और अन्य मदों के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी। ठगी का शिकार बनने के बाद पीड़ितों को वापस नेपाल भेज दिया जाता था।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कसया में मुकदमा दर्ज कर कई टीमों का गठन किया गया। शनिवार को संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा हुआ हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे एक संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य हैं। गिरोह नेपाल के बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को नौकरी और शिक्षा के नाम पर फंसाता था। उन्हें विश्वास दिलाने के लिए पहले से तैयार फर्जी आधार कार्ड, बॉन्ड पेपर और अन्य दस्तावेज दिखाए जाते थे। कम पढ़े-लिखे और रोजगार की तलाश में भटक रहे लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते थे। उनसे अलग-अलग मदों में हजारों रुपये वसूल किए जाते थे। ठगी से प्राप्त रकम को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे और इसी से अपना खर्च चलाते थे।पुलिस कार्रवाई के दौरान गिरोह के प्रभाव में आए कुल 453 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित मुक्त कराकर नेपाल भेजा गया ।अधिकारियों के अनुसार यह संख्या और बढ़ सकती है तथा मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

 

ये सामान हुआ बरामद :

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से—
09 कूटरचित आधार कार्ड
60 अदद बॉन्ड पेपर
07 अंगूठियां पीली धातु की
03 अंगूठियां सफेद धातु में रत्न जड़ी
01 लैपटॉप
02 हस्तनिर्मित डायग्राम
₹60,320 भारतीय मुद्रा
₹14,290 नेपाली मुद्रा
जॉर्डन देश की 01 दिनार करेंसी
बरामद की है।

 

थाना कसया में अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 319/2026 के तहत धारा 61(2), 319(2), 318(4), 336(3), 338 एवं 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल के विभिन्न जिलों के निवासी दीपक थापा, ओम प्रकाश चौलागाई, नीमा शेरपा, गनेश खत्री, सोजन्य संतन, ज्ञानेन्द्र यादव, विशाल तामंग तथा कुशीनगर निवासी सर्वेश प्रताप राव सहित दो महिला अभियुक्ताएं शामिल हैं। इस कार्रवाई में थाना कसया पुलिस, कुशीनगर स्वाट टीम, सर्विलांस सेल तथा एसटीएफ गोरखपुर यूनिट की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क, बैंक खातों और आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है, जिससे इस ठगी के पूरे तंत्र का खुलासा किया जा सके।

 

नेपाल से यूपी तक फैला था ठगी का नेटवर्क :

कुशीनगर में पकड़ा गया यह गिरोह केवल स्थानीय स्तर पर सक्रिय नहीं था, बल्कि नेपाल के कई जिलों तक इसका नेटवर्क फैला हुआ था। फर्जी दस्तावेजों और नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाकर यह गिरोह लंबे समय से ठगी का कारोबार चला रहा था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके वित्तीय स्रोतों की तलाश में जुटी है।

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking