News Addaa WhatsApp Group

नेट की परीक्षा को पास कर प्रीति बनी असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी के लिए क्वालीफाई हुआ आनंदराज

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Feb 23, 2025  |  7:14 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेट की परीक्षा को पास कर प्रीति बनी असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी के लिए क्वालीफाई हुआ आनंदराज

बोदरवार/कुशीनगर। कहा गया है कि अगर लक्ष्य पाने का हौसला हो तो मुकाम मिल ही जाती है I इस बात को चरितार्थ स्थानीय ग्राम सभा के दो होनहार बच्चों ने एनटीए द्वारा आयोजित नेट की परीक्षा में पास होकर परिवार सहित गाँव के नाम को रोशन किया है I

ज्ञात हो, कि विकास खंड कप्तानगंज के बोदरवार निवासी प्रीतिराज पुत्री लालमोहन प्रसाद ने प्रथम प्रयास में ही राजनीति शास्त्र विषय में नेट की परीक्षा को पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पास हुई I गोरखपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक है I और वर्तमान में सिविल सर्विस की तैयारी जहाँ कर रही है I वहीं दूसरी तरफ गाँव निवासी ही आनंदराज पुत्र लक्ष्मीचंद उर्फ संतोष ने अपने प्रथम प्रयास में ही नाट्य एवं रंगमंच विषय में पीएचडी के लिए पास हुए हैं I विदित हो कि वर्तमान समय में आनंदराज निर्देशक और अभिनेता के रूप में कार्य कर रहे हैं I तथा रंगमंच और फिल्म के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित भी हो चुके हैं I और वर्तमान समय में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर से परास्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं I

इन दोंनो बच्चों ने अपने इस परिणाम का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया है I इनकी इस उपलब्धि पर दुर्गेश कनौजिया, नंदलाल, अशोक, उमाशंकर, सूचित आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है I

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking