News Addaa WhatsApp Group Join करें

गाँधी जयंती पर जनपद के 6 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को डीएम ने किया पुरस्कृत

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 2, 2024  |  7:46 PM

170 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गाँधी जयंती पर जनपद के 6 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को डीएम ने किया पुरस्कृत WhatsApp
Responsive image
  • टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में करे सहयोग ताकि जनपद हो टीबी मुक्त-डीएम‌
  • टीबी के लक्षण वाले व्यक्तियों को सरकारी अस्पताल अवश्य भेजे-सीएमओ
  • रोग से घृणा करे रोगी से नही-डीटीओ

पडरौना/कुशीनगर।महात्मा गाँधी के 155वी जयंती के अवसर कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के 6 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा गाँधी जी की कांस्य प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो भी ग्राम प्रधान सम्मानित हो रहे है, उनका दायित्व और बढ़ जाता है क्योंकि अब आप सभी को नियमित रूप से जो व्यक्ति टीबी के लक्षणों वाले दिखे उनकी जाँच एवं उपचार अपने नजदीकी सरकारी अस्पतालों में कराते रहे और प्रयास करे कि आप का ग्राम पंचायत लगातार टीबी मुक्त रहे, ताकि आप आगे भी पुस्कृत होते रहे। उन्होंने ने कहा कि एक समय था जब टीबी एक गंभीर बीमारी हुआ करती थी लेकिन आज इसका इलाज संभव है। टीबी के जीवाणु लगभग सबके शरीर में विद्यमान होते है। जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उन पर यह ज्यादा और त्वरित गति से प्रभाव दिखाते है। अतः अपने दैनिक खानपान का विशेष ध्यान रखे। पौष्टिक आहार भोज्य पदार्थों के रूप में ग्रहण करें। टीबी रोगियों को भारत सरकार द्वारा 6 महीने के उपचार के दौरान तीन हजार रुपये पौष्टिक आहार हेतु दिया जा रहा है।उन्होंने ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि जनपद में चलाये जा रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग दे ताकि जनपद को टीबी मुक्त बनाया जा सके।

सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि जनपद में चल रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में कार्यरत सभी कर्मियों का सहयोग सराहनीय है आज उन्ही के कार्यो की बदौलत हम जनपद के 6 गांवों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत 2023 घोषित कर वहाँ के ग्राम प्रधानगण को डीएम सर के कर कमलों से पुस्कृत कराया गया। मैं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह कहना चाहता हूँ कि कोई भी टीबी के लक्षणों वाला व्यक्ति आपके आस पास देखे तो उसे तत्काल सरकारी अस्पताल तक पहुँचाने में सहयोग करे।

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ एस एन त्रिपाठी ने कहा कि आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती है उसी को याद करते हुई उनके द्वारा कही गयी युक्ति रोग से घृणा करो रोगी से नही, को हम सभी को आत्मसाथ करके टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग कर इसे सफल बना सकते है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को लेकर ग्रामीण इलाकों में काफी भ्रांतियां है। जिन्हें हम जनजागरूकता के माध्यम से दूर करना है।जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र ने टीबी मुक्त पंचायत की रूपरेखा को विस्तार पूर्वक बताया।

*सम्मानित हुये इन गांवों के प्रधान*
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित टीबी मुक्त पंचायत के ग्राम प्रधान सम्मान समारोह में जनपद के 6 ग्राम पंचायतों के प्रधानगण को जिलाधिकारी द्वारा गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें विशुनपुरा ब्लाक के ग्राम पंचायत बाबूराम की महिला प्रधान इंद्रावती देवी एवं ग्राम पंचायत भुजौली के प्रधान विनय कुमार शुक्ल,पड़रौना ब्लाक के ग्राम पंचायत बहादुरगंज के प्रधान भोला यादव,कप्तानगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत देउरवा के ग्राम प्रधान जयसिंह एवं ग्राम पंचायत कोटवा के प्रधान संगम प्रसाद,सेवरही ब्लाक के ग्राम पंचायत बनवरिया के ग्राम प्रधान अलकेंन्द्र यादव प्रमुख रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने किया तो आगन्तुकों के प्रति आभार एसटीएलएस विशाल जयसवाल ने व्यक्त किया।
इस दौरान पीपीएम नितेश राय, एसटीएस विवेक यादव,अमित वर्मा,धनंजय पांडेय, एसटीएलएस खुर्शीद आलम,अविनाश गुप्ता, राजा, प्रभु, वीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking