News Addaa WhatsApp Group Join करें

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का सांसद, विधायक एवं डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 2, 2024  |  7:48 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का सांसद, विधायक एवं डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर। आज कलेक्ट्रेट प्रांगण से 2 से16 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे एवं विद्यायक पडरौना मनीष कुमार जायसवाल तथा जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना कर किया गया। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का उद्घाटन करते हुए शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में निम्न बिन्दुओं पर सांसद द्वारा शपथ दिलाई गई।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

उक्त शपथ के पश्चात् सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के रूप में जागरूक्ता अभियान हेतु छात्र-छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण से बैण्ड बाजे एवं इंटरसेप्टर वाहन के साथ रैली निकाली गयी जो रविन्द्रनगर धूस चौराहे तक जाकर पुनः ए०आर०टी०ओ० कार्यालय तक आकर रैली का समापन किया गया। रैली में विभिन्न प्रकार के नारे जैसे “सड़क सुरक्षा जीवन के लिए होती है,सड़कों पर अक्सर दुर्घटना होती है,एवं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा आदि माध्यम से जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सीओ कसया कुंदन सिंह,सड़क सुरक्षा समिति के सचिव अधिशासी अभियन्ता राजेश सिंह, सह सचिव मोहम्मद अजीम,ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य सन्याल सत्यार्थी,जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक,विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking