News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: गोवध के मुकदमे में वांछित पच्चीस हजार का इनामिया गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 5, 2024  |  6:54 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: गोवध के मुकदमे में वांछित पच्चीस हजार का इनामिया गिरफ्तार

कुशीनगर । कोतवाली पडरौना पुलिस ने पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार घोषित एक वांछित अभियुक्त को उस समय दबोचा है,जब वह कटकुईया मोड़ पर किसी की आने की प्रतीक्षा कर रहा था, गिरफ्तार वांछित अभियुक्त को पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

एसपी कुशीनगर धवल जयसवाल द्वारा वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम द्वारा कठकुईयां मोड़ के पास से मु0अ0सं0 255/2023 धारा 3/5A/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 से सम्बन्धित फरार चल पच्चीस हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त सोनू अली पुत्र अख्तर अली साकिन बसहिया बनवीरपुर थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।

उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। जरिए मुखबिर कोतवाल पडरौना सुशील कुमार शुक्ला को यह सूचना हाथ लगी की वांछित अभियुक्त उपरोक्त स्थान पर किसी का प्रतिक्षा कर रहा है। सूचना पर विश्वास कर उन्होंने उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, का0 फैजे आलम, का0 आरिफ खान की टीम बना कर मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान पर भेजा जहा से यह कामयाबी हासिल हुई।

संबंधित खबरें
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking