News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: पिकप से आलू के बोरी के नीचे छिपा कर ले जायी जा रही 44 पेटी बीयर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 19, 2023  |  4:10 PM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: पिकप से आलू के बोरी के नीचे छिपा कर ले जायी जा रही 44 पेटी बीयर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। भले शराब तस्करो ने शराब तस्करी का ट्रेड नित्य दिन बदल रहे हो,फिर भी कुशीनगर में धाकड़ धवल की पुलिस उनकी कमर तोड़ने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है,तू डाल डाल,तो मैं पात पात की कहवात को चिरतार्थ करते हुए कोतवाली पडरौना की पुलिस ने एक माल वाहक पिकप से आलू के बोरी के नीचे छिपा कर के ले जाई जा रही अवैध बियर शराब की खेप को उस समय पकड़ा है जब तस्कर बासी पुलिस चौकी के रास्ते शराब की खेप को बिहार ले जाने के फिराक में पड़े थे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : “भाभी से मच्छरदानी नहीं मिली तो 158 फीट...

कोतवाल पडरौना सुशील कुमार शुक्ला,चौकी प्रभारी बांसी गौरव कुमार बर्मा,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, आरक्षी ज्ञान प्रकाश सूर्यवंशी,हेड कांस्टेबल उपेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव की टीम द्वारा वहन चेकिंग के क्रम में बहद ग्राम चौकी बांसी से बिहार बार्डर के बैरियर की तरफ पिकअप वाहन रजि0 नं0 UP52AT5936 से आलू के बोरी के नीचे छिपा कर ले जायी जा रही कुल 44 पेटी में 1056 केन बीयर शराब प्रत्येक 500 ML कुल 528 लीटर (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 09 लाख 55 हजार रुपये) के साथ अभियुक्त राजू सिंह पुत्र बच्चा सिंह साकिन बिनकटवा थाना सुगौली जनपद प0 चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यहां बताना लाजमी होगा की शराब तस्कर नौ आलू के बोरियो के बीच में छिपा कर शराब की खेप को बिहार ले जाने वाले थे की जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक पडरौना सुशील कुमार शुक्ला को यह जानकारी मिली की तस्कर पुलिस के आख में धूल झोंक कर अवैध शराब की खेप को बिहार ले जायेगे, सूचना पर विश्वास कर उक्त माल वाहक पिकप को रोक कर तलाशी ली गई जिसमे यह उपरोक्त कामयाबी मिली।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों और चौकियों के प्रभारियों के तबादले
कुशीनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों और चौकियों के प्रभारियों के तबादले

कुशीनगर । जनपद पुलिस महकमे में देर रात्रि बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक…

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बरवा राजापाकड़ में प्रस्तावित पुलिस चौकी का हुआ भूमि पूजन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बरवा राजापाकड़ में प्रस्तावित पुलिस चौकी का हुआ भूमि पूजन

कुशीनगर। जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा राजापाकड़ में स्थित पुलिस सहायता केंद्र…

कुशीनगर : “भाभी से मच्छरदानी नहीं मिली तो 158 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, आधी रात गांव में मचा हड़कंप”
कुशीनगर : “भाभी से मच्छरदानी नहीं मिली तो 158 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, आधी रात गांव में मचा हड़कंप”

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक अजीबोगरीब घटना ने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking