News Addaa WhatsApp Group Join करें

Padrauna Assembly Election 2022: क्या बीजेपी के “स्वामी” बचा पाएंगे अपनी सीट या फिर से कांग्रेस की होगी वापसी, पडरौना विधानसभा का पूरा गणित जानिए!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 17, 2021  |  7:42 PM

1,136 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Padrauna Assembly Election 2022: क्या बीजेपी के “स्वामी” बचा पाएंगे अपनी सीट या फिर से कांग्रेस की होगी वापसी, पडरौना विधानसभा का पूरा गणित जानिए!

उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. लोकतंत्र के इस पर्व में सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. कुशीनगर जिले की कुल सात विधानसभा सीटों में से एक है पडरौना । साल 2008 से यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से इसका (Padrauna Assembly Seat) नंबर 330 रहा है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में इस सीट पर स्वामी प्रसाद मौर्य का कब्जा है. 2012 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी के टिकट से स्वामी लखनऊ गए तो 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने ने भाजपा का दामन थाम लिया और एक बार फिर से पडरौना विधानसभा सीट से विधायक और सूबे में मंत्री हैं. देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी के नुमांइदे पर इस बार मेहरबान होती है। फिलहाल सभी पार्टियां चुनाव के लिए अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रही है।

आपके लिए और..- एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में...

यह भी पढ़े! कुशीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी का बढ़ता दबदबा, क्या सपा-बसपा-कांग्रेस दे पाएंगे चुनौती?

यह भी पढ़े! कुशीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी का बढ़ता दबदबा, क्या सपा-बसपा-कांग्रेस दे पाएंगे चुनौती?

पडरौना विधानसभा (Padrauna Assembly Seat) की राजनीतिक पृष्ठभूमि: कैसा है चुनावी इतिहास?

विधानसभा चुनाव 2002 में कांग्रेस के रतनजीत प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के बलेश्वर यादव को हराया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र कुमार शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बहुजन समाज पार्टी के आद्या शुक्ला चौथे स्थान पर थे। विधानसभा चुनाव 2007 में कांग्रेस के कुंवर रंजीत प्रताप ने जीत हासिल की थी। उन्होने बहुजन समाज पार्टी के आद्या शुक्ला को हराया था। तीसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र कुमार शुक्ला रहे थे। जबकि एनएलएचपी के जावेद इकबाल चौथे स्थान पर रहे थे। विधानसभा चुनाव 2012 में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्यासी रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के राजेश कुमार को हराकर अपना परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी के रामधारी प्रसाद गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीस पार्टी के राजेंद्र को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था। 2017 विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया और विधायक बने. वर्तमान में स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं. पडरौना विधान सभा के 3,55,969 मतदाताओं में ब्राह्मण 19 प्रतिशत, क्षत्रिय 11 प्रतिशत, वैश्य 8 प्रतिशत, अन्य सामान्य जातियां 3 प्रतिशत, यादव 6 प्रतिशत, कुशवाहा 6 प्रतिशत, सैंथवार 5 प्रतिशत, अनुसूचित जातियां 18 और मुस्लिम 18 फीसद हैं.

यह भी पढ़े! बीजेपी लगाएगी जीत की हैट्रिक या SP-BSP के खाते में जाएगी सीट, जानिए फाजिलनगर विधानसभा सीट का समीकरण!

यह भी पढ़े! हाटा विधानसभा पर भाजपा का दबदबा, जानें क्‍यों खास है हाटा विधानसभा?

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking