News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर गैंग का पर्दाफास! दस लाख की अवैध गांजा के साथ तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 27, 2024  |  5:55 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: अंतरप्रांतीय गांजा तस्कर गैंग का पर्दाफास! दस लाख की अवैध गांजा के साथ तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • एक अन्य बालअपचारी पुलिस अभिरक्षा में

कुशीनगर। कोतवाली पडरौना पुलिस ने अंतरप्रांतीय मादक पदार्थ तस्कर गैंग का खुलाशा करते हुए तीन तस्करो को अवैध गांजा के साथ उस समय दबोचा है, जब वह उसे अधिक कीमत में विक्री करने के लिए ले जा रहे थे।साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

जिले में अवैध मादक,द्रव्य पदार्थो की बिक्री निष्कर्षण परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला थाना कोतवाली पडरौना मय पुलिस टीम द्वारा मिश्रौली नहर पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी,उसी क्रम में तीन लोग आते हुए दिखाई दिए, जिनको रोक कर सघन चेकिंग किया तो वह अपने पास बैंग में अवैध गांजा रखे हुए थे। जिनकी पहचान अशरफ आलम पुत्र रशीद मियाँ निवासी ग्रा0 रूपही टाड थाना भितहां पं0 चम्पारण बिहार, इरफान अली पुत्र बाबू जान मियाँ निवासी ग्रा0 रूपही टाड थाना भितहां प0चम्पारण बिहार, प्रेम पटेल पुत्र भोज पटेल निवासी ग्रा0 रूपही टाड थाना भितहां प0चम्पारण बिहार के रूप में हुआ।जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही एक अन्य बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। उक्त अभियुक्तों के कब्जे ,मौके से कैरी बैग मे चालीस किग्रा0 अवैध गांजा (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) व जामा तलाशी से 560/- रूपये नगद बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/2024 धारा 8/20 NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तोगणों ने पूछ-ताछ में बताया कि यह अवैध गांजा उनके द्वारा पं0 बंगाल,उड़ीसा आदि राज्यों से कम दाम में लाकर जनपद कुशीनगर के आस-पास के जनपदों व बिहार राज्य में ले जाकर अधिक मूल्य पर बेच दिया करते है।

जानकारी रहे की जरिए मुखबिर कोतवाल पडरौना सुशील कुमार शुक्ला को यह सूचना हाथ लगी की कोतवाली क्षेत्र के मिसरौली नहर पुलिया के रास्ते गांजा तस्कर अवैध गांजा की खेप को लेकर आने वाले हैं,सूचना पर विश्वास कर उन्होंने उप निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय प्रभारी चौकी मिश्रौली , उप निरीक्षक 0 शरद भारती प्रभारी सर्विलांस टीम कुशीनगर मय टीम,उप निरीक्षक आकाश वर्मा ,का0 राकेश यादव ,का0 मनोज यादव ,का0 सतीश सिंह ,का0 पंकज यादव थाना कोतवाली की एक टीम बना कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर चेकिंग शुरू जिसमे उपरोक्त कामयाबी हासिल हुई।

संबंधित खबरें
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत

हाटा/कुशीनगर ।कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी…

3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking