News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 27, 2023  |  6:47 PM

1,140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

पडरौना/कुशीनगर। सोमवार को उदित नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पडरौंना, कुशीनगर में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने इस संगोष्ठी की अध्यक्षता की तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में क्रीड़ाधिकारी संजय गांधी शासकीय डिग्री कॉलेज सीधी मध्यप्रदेश,डॉ.रविन्द्र नाथ सिंह के द्वारा रीढ़ की हड्डी सम्बंधित बीमारियों के कारण एवं इसके निवारण हेतु सुझाव प्रोजेक्टर पर फोटो तथा वीडीओ के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके लिए इन्होंने विभिन्न प्रकार के आसन तथा योगाभ्यास के बारे में बताया।

आपके लिए और..- सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई...

कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता के रूप में क्रीड़ाधिकारी स्वामी विवेकानंद शासकीय डिग्री कॉलेज रीवा मध्यप्रदेश,श्रवण कुमार मौर्य रहे इन्होंने अपने वक्तव्य में व्यायाम के माध्यम से किस प्रकार जीवन को सुगम तथा आनन्द पूर्ण बनाया जा सकता है। इसके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा योग एवं व्यायाम के महत्त्व के बारे में भी बताया। कार्यक्रम की अगली वक्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय,गोरखपुर शारीरिक शिक्षा विभाग की अतिथि प्रवक्ता रूबी मौर्य रहीं। उन्होंने अपने वक्तव्य में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा जीवन में इसकी उपयोगिता एवं इसके शरीर पर प्रभाव एवं दुष्प्रभाव के बारे में बताया। संगोष्ठी में अध्यक्षीय भाषण कॉलेज की प्राचार्या ममता मणि त्रिपाठी के द्वारा दिया गया इसलिए दौरान उन्होंने बताया कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत रही है और हमें अपने जीवन मे इसे अपनाना चाहिए। संगोष्ठी में आभार ज्ञापन अर्थशास्त्र के विभगाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार के द्वारा किया। इस संगोष्ठी का कुशल संचालन विभगाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा किया।

इस अवसर पर डॉ.मुकेश चन्द्र यादव,डॉ.विजय प्रताप निषाद,डॉ.मनोज कुमार यादव,डॉ.श्याम कुमार,डॉ. आनंद गोंड,डॉ0ललिता पांडेय,डॉ.शांता, डॉ.आरती, बलदेव यादव,अश्वनी यादव , शरण शंकर सिंह तथा शारिरिक शिक्षा विभाग, संस्कृत विभाग के सभी छात्र-छात्राएं एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
त्योहारों से पहले तमकुहीराज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
त्योहारों से पहले तमकुहीराज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कुशीनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य…

गो तस्करों पर पुलिस का ‘मास्टर स्ट्रोक’, तीन शातिर गैंगस्टर एक्ट की जद में
गो तस्करों पर पुलिस का ‘मास्टर स्ट्रोक’, तीन शातिर गैंगस्टर एक्ट की जद में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…

सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में
सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई जान,पांच आरोपी हिरासत में

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में सोमवार की रात एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking