Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

पडरौना : पिड़ितों को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता- आशुतोष सिंह

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Sep 3, 2024, 7:09 PM IST • अब तक 407 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। शहर कोतवाल पडरौना का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोतवाली पडरौना के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा की पीड़ित को न्याय दिलाना मेरी कार्य शैली की पहली कड़ी है। महिलाओं की सुरक्षा,तथा उन्हें त्वरित सहयोग करना हमारा कार्यों का उद्देश्य है।

नवागत शहर कोतवाल के रूप में आशुतोष कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध शराब, जुआ-सट्टा व गैर कानूनी कारोबार पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

श्री सिंह इस जनपद के थाना सेवरही, तुर्कपट्टी, खड्डा के साथ थाना तरयासुजान पर लंबे समय तक कार्यरत रह चुके है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने इनके कार्यों पर विश्वास जताते हुए बीती रात्रि कोतवाली पडरौना का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। यहां बताना चाहूंगा की इंस्पेक्टर आशुतोष हमेशा निरीह पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु प्रयासरत देखे जाते रहे है,साथ ही महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें त्वरित सहयोग करना इनका मिशन रहा है।

इस संवाददाता से बात करते हुए कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की पीड़ित के लिए उनका दरवाजा चौबीस घण्टे खुले रहते है,वह बेहिचक अपनी समस्या हमे बता सकते है,समस्या को बताने में किसी बिचौलिया की जरूरत नहीं है,आपकी समस्या को सुन कर त्वरित न्याय दिलाना मेरी प्रथिमिकता है।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi