News Addaa WhatsApp Group Join करें

पनियहवा-नेबुआ हाइवे पर बाइक-कार की टक्कर, दो घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 27, 2025  |  8:17 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पनियहवा-नेबुआ हाइवे पर बाइक-कार की टक्कर, दो घायल

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

छितौनी के अंबेडकर नगर वार्ड के सागर चौहान (32) और मनीष चौहान (21) पल्सर बाइक से जा रहे थे। पनियहवा बिल्डिंग की दुकान के सामने सड़क पार करते समय पनियहवा की तरफ से आ रही सफेद कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए। कार अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट का खंभा तोड़ते हुए पटरी से नीचे उतर गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।

हनुमानगंज पुलिस ने कार में सवार एक महिला और एक किशोरी को सुरक्षित थाने पहुंचाया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। सागर चौहान की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking