खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव निवासी एक 50 वर्षीय महिला की सर्पदंश से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस शव के पोस्टमार्टम आदि कार्रवाई में जुटी हुई है।
मठिया बुजुर्ग गांव निवासी प्रभावती पत्नी सिब्बन शुक्रवार को पशुओं को चारा देने के लिए भूसा निकालने गयीं थीं, वहीं किसी जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया, आनन फानन में परिजन उन्हें सीएचसी तुर्कहां में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां कुछ देर बाद स्थिति गम्भीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आदि कार्रवाई में जुटी हुई है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…