Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर बिहार जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी चार घायल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय
Feb 1, 2025, 6:33 PM IST • अब तक 334 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर गुदरहिया टोले के पास हुई घटना मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज भेजवाया।

प्राप्त सूचना के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपराइच कप्तानगंज मार्ग पर शनिवार सुबह लगभग 3 बजे गुदरहिया टोले के पास प्रयागराज कुम्भ मेला से संगम स्नान कर वापस विहार बेतिया लौट रही पिकअप वाहन जिसमें 20 लोग सवार थे। शनिवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गुदरहिया टोले के समीप अचानक पिकप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चार लोग घायल हो गए घायलों में भुजा देवी पत्नी छोटक साहनी निवासी जुड़ा पकड़ी थाना रामनगर बेतिया,किसनावती देवी पत्नी विश्वनाथ चौधरी निवासी कैलाश नगर जिला बगहा,नंदलाल चौधरी पुत्र कालीचरण कैलाशनगर बगहा, खेदनी पत्नी सरल साहनी कैलाश नगर बगहा।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही थाने से उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार, कांस्टेबल अनिल यादव, गुड्डू राजभर अमित कुमार मौके पर पहुंचकर घायल को त्वरित उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजवाया।और अन्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल कर घर भेजवाया।

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

प्रभारी अहिरौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi