Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

डीएम व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

न्यूज अड्डा कसया
Feb 1, 2025, 6:31 PM IST • अब तक 193 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • अधिकारी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयांतर्गत एवं गुणवत्तायुक्त करें निस्तारण – विशाल भारद्वाज,डीएम

कुशीनगर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में आज तहसील कसया के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सभागार में आए हुए तहसील क्षेत्र के फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को बारी -बारी से गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध , गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुपुर्द कर दिये।

Advertisement

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस पर आए हुए शिकायतों को सदैव प्राथमिकता पर रखते हुए हर पीड़ित की समस्या का निष्पक्ष निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो सका है उनका समय के अंतर्गत शासन की मंशानुसार निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण शत प्रतिशत निस्तारण हो जाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलों की सुनवायी की व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिये। राजस्व व पुलिस विभाग के अधि0/कर्मचारियों को शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 50 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 40 में से 07 को तत्काल निस्तारित किया गया ,पुलिस विभाग से संबंधित 03, विकास विभाग से संबंधित 02 तथा अन्य विभाग के 05 प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 50 में से 07 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तत्काल एवं अवशेष 43 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समयांतर्गत निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीओ कसया कुंदन सिंह,उपजिलाधिकारी कसया पारितोष कुमार मिश्रा,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया,पी डी जगदीश त्रिपाठी, बीएसए राम जियावन मौर्य, तहसीलदार, सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण, ईओ कसया अंकिता शुक्ला एवं थानाध्यक्षगण ,पूर्ति निरीक्षक, कानूनगो व लेखपाल उपस्थित रहे।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi