News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा : ईनामी पशु तस्कर से पुलिस की मुठभेड़,दो को लगी गोली एक अन्य साथी के साथ तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 4, 2025  |  9:58 PM

277 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा : ईनामी पशु तस्कर से पुलिस की मुठभेड़,दो को लगी गोली एक अन्य साथी के साथ तीन गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

कुशीनगर । रविवार को देर शाम पुलिस टीम से ईनामी पशु तस्कर और उसके साथियों से उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस टीम पटहेरवा थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी,मुठभेड़ में दो पशु।तस्करों की पैर में गोली लगी है वही एक अन्य इन सबका साथी दबोचा लिया गया हैं। ये पशु तस्कर वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम को जान से मारने के नियत से फायर भी झोंके थे।

बताते चले कि रविवार को थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत कुछ पशु तस्करों के होने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना पटहेरवा, थाना तमकुहीराज तथा स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत रजवटिया पोखरा एन0एच0-28 के समीप घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक कार आते हुए दिखाई दी, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन पर सवार व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गये जिनकी पहचान प्रदीप भारती पुत्र रमेश भारती निवासी पगरा बसन्तपुर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर व अरशद खान पुत्र अफजल उर्फ मदारी निवासी मोहम्मदपुर कठार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रुप में हुई तथा उसके एक अन्य साथी रितेश शर्मा पुत्र योगेन्द्र शर्मा निवासी बहादुरपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। मौके पर कब्जे से एक कार टाटा टियागो UP-57 DW 4035, तीन अवैध तमन्चा .315 बोर, छः जिन्दा कारतूस .315 बोर, पांच खोखा कारतूस .315 बोर, दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घायल,गिरफ्तार पशु तस्करों को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। साथ ही बरामदगी,गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी रहे कि अभियुक्त प्रदीप भारती के विरुद्ध जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों पर कई मुकदमे दर्ज हैं तथा थाना पटहेरवा से हिस्ट्रीशीटर भी है व थाना पटहेरवा व तमकुहीराज के गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित है। थाना तमकुहीराज के मु0अ0सं0 316/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पच्चीस हजार रुपये का ईनाम पहले से घोषित किया गया था। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है। जो विभिन्न जनपदों से गोवंशींय पशुओं को वाहन पर क्रूरतापूर्वक लाद कर वध हेतु बिहार ले जाते है। गौकशी कर अवैध धन अर्जित करते है। जिसे आपस में बाट लेते है।

यहां बताना चाहूंगा कि इस मुठभेड़ की अमली जमा पहनाने में प्रभारी निरीक्षक स्वाट आशुतोष कुमार सिंह मय टीम,प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज सुशील कुमार शुक्ला थाना तमकुहीराज मय टीम ,थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्रा थाना पटहेरवा मय टीम ,उप निरीक्षक आलोक यादव स्वाट टीम ,उप निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा चौकी प्रभारी फाजिल नगर,उप निरीक्षक अनुराग यादव थाना पटहेरवा ,उप निरीक्षक धीरेन्द्र वर्मा , वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार साहनी थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking