News Addaa WhatsApp Group Join करें

बाइक चालक ने मारी ठोकर, साठ वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 4, 2025  |  10:28 PM

134 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बाइक चालक ने मारी ठोकर, साठ वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

तुर्कपट्टी। कुशीनगर।
कुशीनगर । जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कोहरवलिया स्थित पीएनबी के समीप कुबेरस्थान पडरौना मार्ग पर सामने से आ रहे अनियंत्रित दोपहिया वाहन की चपेट में आकर थाना क्षेत्र के ही अंहारीबारी गांव निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंहारीबारी गांव निवासी सुरेश गौंड अपनी साइकिल से रविवार की देर शाम कुबेरस्थान बाजार से साइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही वे पीएनबी कोहरवलिया के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही सुरेश की मौत हो गई। लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने सरकारी एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां सुरेश को देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल बाइक चालक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है लेकिन उसकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मृतक सुरेश से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking