News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा : एलटीवी वीजा पर रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक व फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले अन्य दो के साथ तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 11, 2025  |  8:11 PM

225 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा : एलटीवी वीजा पर रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक व फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले अन्य दो के साथ तीन गिरफ्तार

कुशीनगर । बुधवार को पटहेरवा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है,पटहेरवा पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक एलटीबी बीजा पर स्थानीय थाना क्षेत्र में रहकर सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहा था,उसको गिरफ्तार किया है,वही दो अन्य और भी दबोचे गए हैं,जो फर्जी पहचान पत्र बना कर उसे देने में सहयोग किए हैं। पुलिस टीम द्वारा इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

बताते चलें कि थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र,वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेराम सिंह, उप निरीक्षक धीरेन्द्र बर्मा,उप निरीक्षक अनुराग यादव,हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव,हेड कांस्टेबल शोभानाथ प्रसाद, आरक्षी ओमप्रकाश यादव की टीम ने एलटीवी वीजा पर रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक व फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले अन्य दो के साथ कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी रहे कि थाना पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत एलटीवी वीजा पर रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक सेराजुल हक पुत्र नवी हुसैन द्वारा फर्जी तरीके से आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, आयुष्मान कार्ड व पैन कार्ड बना लिया गया था उसके द्वारा इन दस्तावेजो का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज कराना तथा राशन कार्ड आदि योजनाओं का लाभ लिया जा रहा था। फर्जी तरीके से पैन कार्ड बनाने वाले अभियुक्त चाँद अख्तर पुत्र वदरूल्लाह निवासी कुचिया पिपरा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर और फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाला सीएचसी संचालक शब्बीर आजम पुत्र रईस अहमद साकिन दुदही वार्ड नं06 एपीजे अब्दुल कलामनगर थाना विशुनपुरा जिला कुशीनगर इसमे शामिल थे। प्रकरण में गोपनीय जानकारी के आधार पर जनपद कुशीनगर की एलआईयू टीम व थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए उपरोक्त तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी,बरामदगी के आधार पर थाना पटहेरवा पर मु0अ0सं0 145/25 धारा 17 नागरिकता अधिनियम, 318(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) बीएनएस व 14ए विदेशी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

क्या कहते है थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय !

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक सेराजुल हक जो भारतीय वीजा बृद्धि (एलटीवी) पर निवास करने के दौरान फर्जी तरीके से विभिन्न पहचान पत्रों,दस्तावेजों का उपयोग कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा था। इसमें फर्जी आधार कार्ड को सहज जन सेवा केन्द्र संचालक शब्बीर आजम के द्वारा बनाया गया तथा पैन कार्ड को चाँद अख्तर उपरोक्त द्वारा बनवाया गया है जिनकी घटना में संलिप्तता पाये जाने पर उपरोक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में जांच प्रचलित है विवेचना के दौरान अन्य जो भी व्यक्ति प्रकाश में आयेंगे उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking