कुशीनगर । पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पगरा पड़री छोटी हरिजन बस्ती में लगी आग में दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। एक ही व्यक्ति की संपूर्ण गृहस्थी अग्निकांड की भेंट चढ़ गई। प्रधान प्रतिनिधि ने अग्निपीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की तथा हल्का लेखपाल ने अहेतुक सहायता हेतु तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी।
उक्त गांव के डोमा प्रसाद के झोपड़ी के रसोईघर में शुक्रवार को सुबह सात बजे खाना बन रहा था कि चूल्हे से छिटकी चिंगारी से आग लग गई। शोर सुनकर जबतक लोग जुटते आग ने रिहायशी झोपड़ी को भी अपने चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन इसके पूर्व दो मोबाइल फोन, चौकी, बिस्तर, पलंग, अनाज आदि जलकर राख हो गए। प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड ने खाने-पीने की व्यवस्था की वहीं। हल्का लेखपाल खालिद अंसारी ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…