News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल तथा संग्रहण स्थल का किया निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 19, 2024  |  4:06 PM

123 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल तथा संग्रहण स्थल का किया निरीक्षण

कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने शुक्रवार दोपहर उदित नारायण इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज पडरौना में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम , मतगणना स्थल, ईवीएम वीवीपीएटी, सी यू , बी यू मशीनों के संग्रहण स्थल, वाहन पार्किंग, विद्युत, प्रकाश , शौचालय आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

इस क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में मतदान/ मतगणना तथा स्ट्रांग रूम के सम्बंध में चल रही तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित एआरओ, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी निर्माण खंड एवं प्रांतीय खंड तथा अन्य उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सारी व्यवस्था शांतिपूर्ण सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवीपीएटी आदि मशीनों के संग्रहण हेतु क्रमवार टेबल विधानसभा वार चिन्हित पर्याप्त स्थल के अनुकूल लग जाने चाहिए तथा मतगणना टेबल एवं पोस्टल बैलेट काउंटिंग टेबल भी चिन्हित स्थल पर लगाने हेतु संबंधित अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए सभी एआरओ को कहा कि विधानसभा वार काउंटिंग टेबल तथा रिसीविंग काउंटर्स की पूर्व तैयारी कर ले एवं जांच लें कि किसी भी प्रकार की कोई कमी अवशेष ना रहे। एआरओ टेबल विधानसभा वार उचित स्थान पर लगे तथा वाहन पार्किंग के साथ-साथ प्रवेश द्वार, विद्युत प्रकाश, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा तथा अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी पडरौना व्यास नारायण उमराव, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी खड्डा ऋषभ देशराज पुंडीर, उप जिलाधिकारी तमकुही राज विकास चंद्र, डिप्टी कलेक्टर पारीतोष, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर, डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार यादव,तहसीलदार हाटा नरेंद्र राम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड सुरेंद्र सिंह तथा प्रांतीय खंड मृत्युंजय कुमार, बीएसए राम जियावन मौर्य, अवर अभियंता डीआरडीए एके मिश्रा, प्रधानाचार्य उदित नारायण इंटर कॉलेज जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking