News Addaa WhatsApp Group Join करें

पति ने पत्नी की शव को बोरे में भरकर लगाया था ठिकाने

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 17, 2025  |  8:28 PM

311 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पति ने पत्नी की शव को बोरे में भरकर लगाया था ठिकाने
  • अहिरौली पुलिस ने रामकोला थाना क्षेत्र के राजापुर पुरैनी घाट से बरामद किया शव

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के बलुआ पोखरियहवा टोला निवासी एक युवक ने अपने पत्नी की शव को बोरे में भरकर ठिकाने लगा दिया था।प्राप्त सूचना के मुताबिक विशाल उर्फ पिन्टू कुशवाहा पुत्र स्व:रमेश मौर्या निवासी बलुआ नंबर 2 पोखरियहवा टोला अपने पत्नी गीता देवी 28 वर्षीय पत्नी के मृत शव को बोरे में भरकर रामकोला थाना क्षेत्र के पुरैनी में स्थित छोटी गंडक नदी के किनारे दफ़ना दिया था।और उसके बाद विशाल की माता चन्द्रावती देवी ने स्थानीय पुलिस को बहू गीता के गायब होने की तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।मृतका के पिता राम अवध मौर्या निवासी देऊरवीर थाना गगहां ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि 18 फरवरी 2022 को मैं अपनी बेटी गीता देवी 28 वर्षीय की शादी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बलुआ नंबर 2 पोखरियहवा टोला निवासी विशाल उर्फ पिन्टू कुशवाहा के साथ किया था।शादी के एक वर्ष बाद विशाल के परिजन गीता को मारने पिटने लगे।और देहज कम देने की बात कहते हुए उसको प्रताड़ित करते थे।बीते दिनांक 6 मार्च 2025 को मेरी पुत्र गीता देवी से रात्रि के 11 बजे फोन पर बात हुई तो वह अपनी जान बचाने की गुहार लगा रही थी।मैंने उसे समझा बुझाकर वहीं रहनी की बात कही। फिर बीते दिनांक 7 मार्च 2025 को विशाल कुशवाहा पिपराइच थाना क्षेत्र के पतरा निवासी मेरे साढ़ू चन्द्र प्रकाश मौर्य के पास गया और उनसे लड़की के गायब होने की बात बताया।उनके माध्यम से जब मुझे मेरी पुत्री के गायब होने की बात का पता चला तो मुझे संदेह हुआ तो मैं अहिरौली बाजार थाने पहुंचकर अपने पुत्री की हत्या की अशंका जताते हुए शव को गायब करने के संबंध में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार को लिखित तहरीर देकर कारवाई की मांग की थी। मृतका के पिता के तहरीर पर पति विशाल,सास चन्द्रावती देवी,नन्द गुड़िया के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

इधर पत्नी के मृत शव को ठिकाने लगाने के बाद विशाल ने अपने माता चन्द्रावती देवी के साथ अहिरौली बाजार थाने में पत्नी गीता की गायब हो जाने की सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।पुलिस दोनों पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई थी।पुलिस मृतका के पति विशाल को थाने बुलाकर काफी गहनता से पूछताछ करना शुरू किया तो विशाल ने अपने पत्नी की मृत शव को रामकोला थाना क्षेत्र के राजापुर पुरैनी छोटी गंडक के किनारे ठिकाने लगाने की बात स्वीकार की।पुलिस उसके बताए हुए जगह पर बीते गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह तहसीलदार हाटा थाना प्रभारी निरीक्षक अहिरौली बाजार संजय दूबें थाना रामकोला पुलिस फोरेंसिक टीम सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जमीन के नीचे से खोदकर निकलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह ने बताया कि अभियुक्त के निशानीदेह पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रकरण में तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत हैं।मृतका के पति के निशानदेही पर शव को जमीन खोदकर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने

श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रधानाचार्य डा.अमरजीत…

पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश
पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, तीन गिरफ्तार; अन्य की तलाश में दबिश

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking