News Addaa WhatsApp Group Join करें

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोकसभा का आयोजन

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 27, 2024  |  5:49 PM

261 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोकसभा का आयोजन WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड के अंतर्गत आने वाले गांव अवरवां में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर कैनन पब्लिक स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण का खुलासा, राजस्व टीम...

बताते चलें कि बीती रात भारत के पूर्व प्रधानमंत्री तथा अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह की मृत्यु 92 वर्ष के अवस्था में हो गई। उनकी मृत्यु की आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पूरे देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा हो गई। इस सभा में विद्यालय की शिक्षिका रीना वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह की छवि एक निष्पक्ष और कुशल राजनीतिक के रूप में भी रही। अपने प्रधानमंत्री रहने के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को तब उच्च स्तर पर पहुंचाया जब संपूर्ण विश्व के देश वैश्विक मंदी की मार झेल रहे थे । बच्चों को भी उनके अच्छे कार्यों से सीखना चाहिए।

इस शोकसभा में चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, धनेन्द्र प्रताप सिंह, अजय कुमार, रीना वर्मा, कंचनलता, रजनी सिंह, शालिनी सिंह, सिंधु निषाद, सुष्मिता शर्मा, प्रिया गोंड सहित बच्चे उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking