Reported By: न्यूज अड्डा डेस्क
Published on: Mar 18, 2023 | 7:13 PM
1730
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हड़ताली बिजली कर्मचारियों को शाम 6:00 बजे तक काम पर लौटने का नोटिस देने के बाद कुशीनगर में भी जिला प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने कुशीनगर ट्रांसमिशन केंद्र के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार सिंह और जय नारायण यादव (टेक्निकल ग्रेड 2) ट्रांसमिशन के खिलाफ कसया थाना में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा अहिरौली बाजार के सब स्टेशन ऑपरेटर सुधीर गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
डीएम ने चेतावनी दी है कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों– कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया।
Topics: अड्डा ब्रेकिंग अहिरौली बाजार कसया पड़रौना