News Addaa WhatsApp Group Join करें

खुली बैठक में मांगा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रस्ताव

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 10, 2024  |  7:12 PM

197 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खुली बैठक में मांगा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रस्ताव WhatsApp
Responsive image
  • वर्ष 2024 से 2029 तक पांच वर्षों के लिए बनेगी सूची

तमकुही। तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी के पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को ग्राम सभा की खुली बैठक में आगामी पांच वर्षों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों के चयन पर चर्चा की गई। ग्रामीणों से प्रस्ताव मांगा गया व सूची तैयार की गई। जिसे स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
प्रधान रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित खुली बैठक में सचिव शिशिर यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को योजना की विधिवत जानकारी देते हुए उपस्थित ग्रामीणों से पात्रों के नाम का प्रस्ताव मांगा। ग्रामीणों ने गरीब लोगों का नाम सुझाया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

सचिव व प्रधान ने संयुक्त रुप से बताया कि नाम के प्रस्ताव की जांच कर मानक के अनुसार पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर शासन को भेजा जायेगा। इस दौरान रामविलास प्रसाद, गुड्डू गुप्ता, बंधू गुप्ता, बच्ची देवी, पवन गोस्वामी, सुखल प्रसाद, संगीता देवी, रामचंद्र कुशवाहा, बिगू यादव, प्रमोद गोस्वामी, रामलक्षण ठाकुर, मनिंदर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking