News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 25, 2026  |  6:56 PM

820 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से कुचलने के प्रयास के सनसनीखेज मामले में तरयासुजान पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से मामले में आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद यादव के रूप में हुई है।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

बताया जाता है कि बहादुरपुर चौकी पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया था। इस घटना में आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका उपचार आज भी लखनऊ में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी थी।
इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब वांछित आरोपी अरविंद यादव की गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता माना है। तीसरे आरोपी के पकड़े जाने के बाद मामले की जांच को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

एसपी केशव कुमार के निर्देशन में कार्रवाई!

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तरयासुजान पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने किया। टीम में उपनिरीक्षक विवेक अवस्थी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से फरार चल रहे अन्य आरोपियों की भूमिका और संभावित ठिकानों को लेकर भी पुलिस की जांच जारी है।

 

यहां बताना चाहूंगा कि बहादुरपुर चौकी की घटना ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी की थी, लेकिन लगातार हो रही गिरफ्तारियों से साफ है कि पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस पर हमला करने या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का संदेश इस गिरफ्तारी के साथ एक बार फिर स्पष्ट हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking