News Addaa WhatsApp Group Join करें

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 25, 2026  |  7:48 PM

294 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की देर रात दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी 24 अगस्त की रात करीब 9:10 बजे ग्राम हरिहरनाथ से की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कसया के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष कप्तानगंज धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के क्रम में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाढु पुत्र अगनू, निवासी बसहिया उर्फ कप्तानगंज, थाना कप्तानगंज तथा दीनानाथ पुत्र लालू, निवासी हरिहरनाथ, थाना कप्तानगंज के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मु0नं0 6935/2020, धारा 147, 323, 504 और 342 भादवि से संबंधित मामले में वारंटी थे। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर हरिहरनाथ गांव में कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, उपनिरीक्षक हसन नवाज, हेड कांस्टेबल बृजेश राय, कांस्टेबल विनय यादव, रिजर्व कांस्टेबल दिव्य तिवारी और रिजर्व कांस्टेबल अंकित चौहान शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप की स्थिति रही। थाना पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking