News Addaa WhatsApp Group

राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 20, 2024  |  5:36 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक

कुशीनगर। गतिविधियों के अंतर्गत संग्रहालय द्वारा दिनांक 19 नवम्बर 2024 को विश्व धरोहर सप्ताह(दिनांक 19 से 25 नवम्बर) के अवसर पर स्मारकों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से श्री तेज प्रताप शुक्ला द्वारा बताया गया कि अपने विरासत और धरोहरों की सुरक्षा तथा संरक्षण करना हम सभी का दायित्व हैं।वे हमें अपने गौरवपूर्ण अतीत का बोध कराती है।प्रदर्शनी में भारत एवं विश्व के प्रमुख स्मारकों जैसे माचू पिचू,चीन की दीवार, रोम का कोलोसियम,मिस्र के पिरामिड, एफिल टावर, लाहौर का मुगल गार्डेन, ताजमहल और देश के विविध धार्मिक स्मारकों, किलों,मकबरों आदि को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया है।दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित मन्दिर एवं राजस्थान के किलों के छायाचित्र विशेष आकर्षण का केंद्र है।प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों में सांस्कृतिक विरासत और स्मारकों की सुरक्षा तथा संरक्षण करना है। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं दर्शकों को मिष्ठान वितरण किया गया।

उक्त अवसर पर तरुण शुक्ला धीरेंद्र मिश्रा गोविंद यादव विकास गुप्ता सुनील यादव एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र उपस्थित रहे।उक्त प्रदर्शनी दिनांक 25 नवम्बर,2024 तक प्रत्येक कार्यदिवसों में जनसामान्य के अवलोकनार्थ हेतु जारी रहेगी।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking