News Addaa WhatsApp Group link Banner

भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष बनें खड्डा के रमाकांत तिवारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Sanjay Pandey

Reported By:
Published on: Jun 23, 2022 | 6:34 PM
426 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष बनें खड्डा के रमाकांत तिवारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
News Addaa WhatsApp Group Link
  • किसानों के हितों को लेकर जारी रहेगा संघर्ष-रमाकांत
खड्डा/कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन(अराजनैतिक) के प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला निवासी रमाकांत तिवारी को कुशीनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन पर यूनियन के तमाम पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए संगठन मजबूती के लिए स्वागतयोग्य कदम बताया है।
भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को गोरखपुर मण्डल के सिंचाई डाकबंगले पर आयोजित हुई जिसमें किसान यूनियन के बरिष्ठ कार्यकर्ता रमाकांत तिवारी को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा की संस्तुति पर कुशीनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। श्री तिवारी के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष महराजगंज रजनीकांत मणि तिवारी,  गोरखपुर सतीश ओझा, पारस चौहान, हलीम अंसारी, विद्या जयसवाल, अनरूद्ध तिवारी, मुन्नी लाल चौहान, बद्री कुशवाहा, विद्या देवी, महेंद्र चौहान, रफीक अंसारी, राम औतार कुशवाहा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

आज की हॉट खबर- नदी में कूदने ही वाली थी रिया: कुशीनगर पुलिस की...

Topics: अड्डा ब्रेकिंग खड्डा

आपका वोट

View Result

यह सर्वे सम्पन हो चूका है!

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking