News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: शरद कालीन गन्ना बुवाई का हुआ शुभारंभ

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 20, 2024  |  6:35 PM

43 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शरद कालीन गन्ना बुवाई का हुआ शुभारंभ

रामकोला/कुशीनगर।  त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला परिक्षेत्र के अंतर्गत विजयपुर ब्लॉक के सर्किल न०3 के लंगड़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने शरद कालीन गन्ना बुवाई का फीता काट कर शुभारंभ किया तथा संबंधित किसान अजय कुशवाहा को शुभकामना दिया। 

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

श्री सिंह ने इस मौके पर उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए जानकारी दिया कि शरद काल में बुवाई किए गन्ने का उत्पादन बसंत कालीन बुवाई के अपेक्षाकृत काफी बेहतर होता है तथा गन्ना में बीमारी भी तुलनात्मक दृष्टि से कम लगता है। उन्होंने कहा कि किसान भाई गन्ने के साथ सहफसली खेती कर ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। श्री सिंह ने किसान भाईयों से को०0118 प्रजाति के गन्ने के बुवाई के लिए कहा और बताया कि को० 0238 गन्ना प्रजाति जो कि लाल सड़न रोग ग्रसित का बुवाई कदापि न करे तथा ट्राइकोडर्मा जैव फफूंदनाशक का प्रयोग अवश्य करें ।

इस अवसर पर चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबन्धक विकास डॉ एस०के० त्रिपाठी ,जोनल इंचार्ज राघव वर्मा, ब्लाक इंचार्ज रणविजय सिंह, फील्ड सुपरवाइजर मंजीत राव, सुनील सिंह, दिनेश राव ,निलेश सिंह ,उपेन्द्र सिंह के अलावा प्रगतिशील कृषक पंकज सिंह , भागीरथी चौहान आदि उपस्थित रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking