रामकोला/कुशीनगर। कोरोनाकाल के बाद फिर से विश्व कल्याण हेतु रामकोला से शिरडी साईं धाम मुम्बई दर्शन के लिए 151साईंभक्तों का जत्था रवाना हुआ है।जत्था साईं भक्त घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में ट्रेन से रवाना हुआ।
साईं भक्त घनश्याम जायसवाल ने बताया कि इस यात्रा में पुरूष ,महिला व बच्चे शामिल हैं जो साईं बाबा में आस्था रखते हैं। इसके साथ ही शुद्ध शाकाहारी व धूम्रपान निषेध भक्तों का संदेश है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा और सबूरी जीवन के दो मूल मंत्र हैं जो हमें जीवन की सच्ची खुशी और शांति प्राप्त करने में मदद करता हैं। जानकारी दी कि वापसी के बाद रामकोला साईं धाम में भक्तों का भव्य स्वागत, भजन व भण्डारा तथा पालकी शोभायात्रा यात्रा निकाला जायेगा।
प्रमुख रूप से घनश्याम यादव, आशीष चौधरी, मंजू जायसवाल, गोविन्द तिवारी, फ़कीर बाबा, चून्नू मिश्रा, प्रमोद मिश्र, विवेक जायसवाल, विकास जायसवाल आदि साईं भक्त यात्रा में शामिल हैं।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…