रामकोला/कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-पडरौना मार्ग पर इन्द्रसेनवा गाँव के निकट बुधवार की रात में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत होने की जानकारी मिली है।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्ही निवासी दीपू तिवारी पुत्र चन्द्रबली उम्र लगभग 24 वर्ष बुधवार की रात्रि में रामकोला से घर जा रहे थे कि धर्मसमधा दुर्गा मंदिर और इन्द्रसेनवा गाँव के बीच उनकी बाइक रामकोला- पडरौना मार्ग पर चीनी मिल पर गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर- टेलर की चपेट में आ गयी।इस घटना में उनकी दर्दनाक मौत हो गई तथा गन्ना लोडेड टेलर पलट गया। जानकारी होने पर मौके पर परिजन और पुलिस पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…