News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग हुई संपन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 18, 2024  |  6:07 PM

148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग हुई संपन्न

कुशीनगर। गुरुवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में लगाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटो की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपीएटी से संबंधित समस्त प्रशिक्षण/ ट्रेनिंग कराई गई। साथ में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी भी उपस्थित रही। प्रशिक्षण के अंतर्गत उन्हें मशीनों के खराब होने पर की जाने वाली प्रतिक्रिया तथा मॉकपाल की सुचारू प्रक्रिया, एरर आने पर की जाने वाली कार्यवाहियों एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

मतदान से एक दिन पूर्व , मतदान के दिन की जाने वाले समस्त कार्रवाइयों तथा उनके दायित्वों की भी जानकारी दी गई। इसी के साथ-साथ नामांकन दाखिला, नाम वापसी, मतदान दिनांक के अंतर्गत की जाने वाली समस्त कार्यवाहियों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अंतर्गत उन्हें मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर निर्धारित वाहनों से जाने वाले पोलिंग पार्टियों से संबंधित कारवाइयों की भी जानकारी दी गई उन्हें वास्तविक मतदान के दौरान बैलेट यूनिट कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपीएटी के संबंध में खराबी की सूचना पीठासीन अधिकारी को रिपोर्ट प्रारूप भाग 4 एवं भाग 5 के बारे में भी बताया गया ।उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि वह मतदान केंद्रों पर नियमित अंतराल पर मतदान दिवस के दिन काम से कम तीन बार अवश्य भ्रमण करेंगे। उन्हें अवगत कराया गया कि मॉक पोल नियमानुसार तथा समयानुसार सुनिश्चित कर लें तथा मतदान केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में कोई भी अनावश्यक भीड़ भाड़ न लगने पाए एवं ईवीएम तथा मतदान से संबंधित शिकायतों का निस्तारण तत्काल करें । समय-समय पर विभिन्न प्रकार की सूचनाओं को कंट्रोल रूम में निश्चित अंतराल पर देते रहेंगे पीठासीन अधिकारी द्वारा डायरी भरी जा रही है इसे भी सुनिश्चित करेंगे मतदान के अंतर्गत बूथ पर पड़ने वाले मतों का प्रतिशत मतदेय स्थलवार कंट्रोल रूम को नियमित अंतराल पर देंगे। अंत में संग्रहण स्थल पर की जाने वाली समस्त कार्यवाहियों की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, एक्स इन आर ई डी, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking