News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपाईयों ने निकाला मौन जुलूस, बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 14, 2023  |  7:55 PM

246 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपाईयों ने निकाला मौन जुलूस, बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि   WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को  “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर रामकोला में मौन जुलूस निकाला और देश के बंटवारे में अपनी जान गवाने वाले बलिदाानियों के संघर्ष व बलिदान को स्मरण करके नगर के मुख्य तिराहे पर बने स्वतंत्रता सेनानियों के स्तम्भ पहुंच पुष्प अर्पित कर उन्हेंं श्रद्धांजलि दी और जुलूस के दौरान दफ्ती पर बने चित्र के माध्यम से नई पीढ़ी के समक्ष देश के विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित की। जुलूस निकलने से पूर्व भाजपा

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर  “हर घर तिरंगा,  व  मेरी माटी मेरा देश”  कार्यक्रम के निमित्त आवश्यक बैठक कर विभाजन विभीषिका दिवस एवं हर घर तिरंगा पर चर्चा की। बंटवारे के दौरान भयावहता, क्रूरता, अमानवियता से हुए रक्त रंजित देश की चर्चा करते हुए मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विभाजन के वक्त भारी संख्या में लोगों की हत्या हुई और लोग बेघर हुए। उस दौरान लोगों ने जो यातनाएँ झेली उसकी कल्पना नही की जा सकती।बैठक में कार्यकर्ताओं को हर घर पर तिरंगा फहरवाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियाँ बांटी गई।संचालन महामंत्री मनोहर गुप्ता ने किया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, भोला राय, शेषनाथ गोंड, अमित गोविंद राव, दिनेश चन्द, नंद लाल गोंड, दिनेश गोंड, प्रदीप मद्धेशिया, सतेंद्र सिंह, हरेंद्र प्रताप राव, अरुण सिंह,सिमला खरवार ,सुनीता देवी, वीरेंद्र कुशवाहा,संदीप भारती ,संतोष खरवार, संजय गोविंद राव, इंद्रजीत गोंड, रामप्रसाद जायसवाल, अमित दुबे, अमित गोविंद, राजेंद्र राव, सुभाष सिंह, मुरली धर कुशवाहा, आशीष मिश्रा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking