News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विभाजन विभीषिका पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया गया आयोजन 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 14, 2023  |  8:09 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विभाजन विभीषिका पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया गया आयोजन 
  • भारत के लाखों लोगों ने वलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी- लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश 

कसया/कुशीनगर । आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह “मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनग द्वारा सोमवार  को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस “एवं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

प्रदर्शनी का शुभारंभ लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र ने किया।  भारत का विभाजन अभूतपूर्व मानव विस्थापन और मजबूरी में पलायन की एक दर्दनाक कहनी हैं।ये एक ऐसी कहानी है, जिससे लाखों लोग अजनबियों के बीच एकदम विपरीत वातावरण में नया आशियाना तरास रहे थे।विश्वास और धार्मिक आधार पर एक हिंसक विभाजन की कहानी होने के अतिरिक्त यह इस बात की भी कहानी है कि कैसे एक जीवन शैली तथा वर्षों पुराने सह-अस्तित्व का युग अचानक और नाटकीय रूप से समाप्त हो गया। देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नही था।भारत के लाखों लोगों ने वलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी।ऐसे समय पर देश के दो गुटों में बट जाने का दर्द लाखों परिवारों मे एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया। भारत के इस भौगोलिक बटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक,सांस्कृतिक, आर्धिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे न सिर्फ भेद-भाव,वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा बल्कि इससे एकता,सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में विभाजन विभीषिका से सम्बंधित पृष्ठभूमि, तत्कालीन घटना क्रम के छायाचित्र, अखबारों के कटिंग, अभिलेख आदि प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं आभार संग्रहालयाध्यक्ष, अमित कुमार द्विवेदी ने किया।

उक्त अवसर पर श्रवण कुशवाहा, जितेंद्र यादव, महेश कानू, अमित सिंह, विपुल,गोविन्द,वेग, मीरचन्द,अवधेश,चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking